DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डॉ बी. एल. साहसी (व्याख्याता) को मिला महात्मा ज्योतिबा शिक्षा रत्न 2024 सम्मान

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में पदस्थ राज्यपाल पुरुस्कृत डॉक्टर बी. एल. साहसी (व्याख्याता) को भारतीय संविधान दिवस के 75 वें सालगिरह के अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन गुरु घासीदास कॉलोनी न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में उनके उपलब्धियां के लिए महात्मा ज्योतिबा शिक्षा रत्न 2024 से उन्हें सम्मानित किया गया इस दौरान डॉक्टर साहसी को सम्मान के तौर पर साल मेंमंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । ज्ञात होकि डॉक्टर साहसी को यह सम्मान शिक्षा, बाल वीरता, ग्रामोत्थान,दलितोत्थान,महिला सशक्तिकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता विकास, नशाबंदी , जनकल्याण, जल संरक्षण ,,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छता ,लोक कला, साहित्य ,संस्कृति, व्यक्तित्व परिष्कार एवं समाज सेवा की विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी रचनात्मक माध्यमों से सकारात्मक परिवर्तन व महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो उत्कृष्ट एवं प्रभावोत्पादक है , जिसके लिए आपको
महात्मा ज्योतिबा शिक्षा रत्न से नवाजा गया। इस विश्वास के साथ प्रदान किया गया कि भविष्य में भी वे इन क्षेत्रों में क्रियाशील रहेंगे। क्योंकि कहते हैं शिक्षा के बिना आदर्श समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता है। शिक्षा ही जीवन में उन्नति का सच्चा और एकमात्र साधन है। शिक्षा ही जीवन का परम महत्वपूर्ण पहलू है, उनके इस उपलब्धि के लिए अजय मुखर्जी (प्राचार्य ),वाय. एस. मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता)सी. जी.पटेल व्याख्याता, जे.पी. बांधव व्याख्याता ,हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, ललित देवहारी, श्रवण यादव ,खगेश ठाकुर, कुशाल देवदास एवं साहसी परिवार की ओर से श्रीमती रंभा देवी साहसी माता, डॉक्टर वासुदेव साहसी( प्रोफेसर)बड़े भैया, राजेश कुमार साहसी (छोटा भाई) आयकर अधिकारी, श्रीमती किरण साहसी (भाभी) वेटरनरी सर्जन, श्रीमती ममता साहसी (पत्नी) ,श्रीमती नम्रता शाससी( बहू), आसू साहसी ,डोमेन्द्र कुमार साहसी ,श्रृंगी ,काजल, नेहुल, होमलाल साहसी, लाला राम साहसी, ललित कुमार साहसी, संदीप साहसी ,भुवनेश्वर साहसी सोहन साहसी साथ में नंद किशोरी सिन्हा, पुष्पा कटेन्द्र, भागीरथी सिन्हा मनोज कटेन्द्र एवं मित्रों में धर्मेंद्र निषाद, धन् यादव, प्यारेलाल, भगवानी ,नरेंद्र यादव ,मदन, देवेंद्र जायसवाल ,महेंद्र जायसवाल, श्रीमती माया ठाकुर( पार्षद) ,जयेश ठाकुर( संवाददाता) हर्षा राजेंद्र देवांगन ,सूरज तिवारी ,सुरेश देवांगन मनोज शर्मा, जसराज शर्मा, मूलचंद शर्मा तथा अनीता साहू ,लीवन साहसी, अशोक साहसी नरेंद्र ढले, शिव सिन्हा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page