DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम में पहुंचे एन एस एस के बड़े अधिकारी सहित विधायक कुंवर सिंह निषाद

गुण्डरदेही माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम डंगनिया में सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर स्वास्थ्य शिविर मे डॉ मानसी गुलाठी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)250 ग्रामीण जानो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। साथ ही स्वयंसेवक स्वस्थ रहने खान पान के बारे में बारीकी से जानकारी दी व साथ में चर्चा किये।


बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य वक्ता डॉ नीता वाजपई (राज्य सम्पर्क अधिकारी & पदेन उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग) डॉ आर पी अग्रवाल (पूर्व कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना) नीलम सिंह (अध्यक्ष साखी फाउंडेशन)उपस्थित रहे। डॉ नीता वजपाई (राज्य सम्पर्क अधिकारी )ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी के बारे मे बताया सभी युवा के अंदर स्वामी विवेकानंद है उसे निखारेने को स्वयं को पहचानना जरूरी है। एन एस एस के बारे मे जानकारी दी।


साथ ही नीलम सिंह ने पर्यावरण के विषय में परिचर्चा में विभिन्न विषयों पर चर्चा किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं एक छोटा सा प्रयास करके क्या कर सकते हैं स्वयं सेवक द्वारा चर्चा किया गया। साथ ही रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम व समापन सम्मान समारोह कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही, भोज साहू ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश ठाकुर उपस्थित हुवे कुंवर निषाद ने कहा एन एस एस के स्वयंसेवक शिविर अभाव में रहकर उसे परिस्थितियों को हल कर एक चेहरे मे मुस्कान रहता है व मानवता व नैतिक व्यवहार प्रदान करता है लोक संगीत ग़ज़ल संध्या जिसमे लोक गायिका निशा साहू,अजय शुक्ला के स्वर से छत्तीसगढ़ के साथ ही कैंप फायर किया गया जिसमे टिकेश्वर साहू सरपंच डगनिया व श्रीमती डाॅ लीना साहू जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना बालोद द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

जिसमें शिविर नायक रूद्रप्रताप,उप शिविर नायिका कुमकुम वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेन्द्र कार्यक्रम अधिकारी डिगेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page