DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रभात फेरी , योग, व्यायाम एवं जुंबा डांस के साथ खरथुली के शिविर का दूसरे दिन हुआ आगाज

बालोद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा/ज के तत्वाधान में ग्राम खरथुली में आयोजित शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सुबह प्रभात फेरी एवं योग व्यायाम एवं जुंबा डांस कर किया गया। तत्पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत शाला परिसर की साफ सफाई किया गया।

दोपहर बौद्धिक परिचर्चा में आमंत्रित मुख्य अतिथि अंचल के मूर्धन्य कवि साहित्यकार, प्रखर वक्ता, समाजसेवी, सेवानिवृत्त व्याख्याता, मानस मर्मज्ञ , राष्ट्रपति पुरस्कृत परम जगदीश देशमुख ने “अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास” पर प्रेरणात्मक व्याख्यान शिविरार्थियों एवं समस्त ग्राम वासियों को अपनी विशिष्ट शैली में रामचरितमानस एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के विभिन्न प्रसंगों एवं उदाहरण के द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से सभी को जीवन में उत्तरोत्तर सफल होने के लिए प्रेरित किया।

इसी कड़ी में रात्रिकालीन कालीन बेला में सांस्कृतिक गतिविधि के अंतर्गत “आराधना बालिका मानस परिवार” कुंदरूपारा बालोद की बेटियों द्वारा “भजन संध्या एवं जगराता कार्यक्रम” की मनमोहन प्रस्तुति दी गई। जिसे ग्राम के सभी श्रोता गणों ने मुक्त कंठों से प्रशंसा की। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविरार्थियों का सहभागिता प्रशंसनीय रहा है।इस कार्यक्रम में रासेयो के संयोजक ईश्वर लेंडिया एवं कोमल देशमुख द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर द्वारा आत्मीय आभार प्रदर्शन किया गया।

You cannot copy content of this page