पांचवी, आठवीं की एकीकृत परीक्षा को लेकर हुई बैठक, दिए गए विभिन्न निर्देश



बालोद। 23 नवम्बर को आशुतोष चावरे उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में डी. ओ, ए.डी.पी.ओ, सहायक परियोजना समन्वयक , विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक,जोन प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक जिला बालोद का अर्धवार्षिक,वार्षिक तथा बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने हेतु परीक्षा संबंधी तैयारी, विभागीय योजनाओं तथा परख के संबंध में समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

5वीं एवं 8वीं एकीकृत परीक्षा को लेकर इन बिंदुओं पर दिए गए निर्देश

  1. 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का आंकलन छःमाही परीक्षा के आधार पर करना।
  2. छः माही की कॉपियां अन्य विद्यालय में चेक किया जाना।
  3. छःमाही हेतु पाठ्यक्रम निर्धारित करना। टाइम टेबल जारी किया जाना।
  4. विद्यार्थियों को भाषा, गणित एवं विज्ञान में प्राप्त नम्बर के आधार पर विभिन्न समूह में बांटना।
  5. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के विद्यार्थियों की हेंडराइटिंग सुधारने का कार्य तत्काल प्रारंभ करना एवं संकुल समन्वयकों द्वारा इसकी मासिक समीक्षा करना।
  6. तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों को पहाड़ा याद करवाना।
  7. गणित की मूल संक्रियाओं से संबंधित प्रश्नों की समझ तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों में विकसित करना।
  8. फरवरी माह तक पाठ्यक्रम पूर्ण करना।
  9. पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर की लिखित तैयारी करवाना।
  10. कमजोर विद्यार्थियों की रेमेडियल कक्षायें 15 जनवरी से प्रारंभ करना।
  11. कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण,10, 12वीं में ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयारी करवाना

You cannot copy content of this page