बालोद। मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों हेतु दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र सूची सूची जारी कर दी गई है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि आवेदक दावा आपत्ति उपरांत निराकरण सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ’मिशन शक्ति’ की शुरूआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तरीय हब हेतु जिले मे 08 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में आवेदन आमंत्रित किये गये थे।
