DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तोमन साहू राज्य प्रबंध समिति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पद पर निर्वाचित

बालोद। जनपद पंचायत सभागार बालोद में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद के लिए विभिन्न पदों पर निर्वाचन हुआ। एस डी एम प्रतिमा ठाकरे निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन हेतु सभापति के लिए डॉक्टर प्रदीप जैन, सह सभापति के लिए कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए रूपनारायण देशमुख निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए । राज्य प्रतिनिधि के लिए तोमन साहू एवं सौरभ लुनिया के मध्य मतदान कराया गया। जिसमें तोमन साहू को 17 एवं सौरभ लूनिया को 12 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार तोमन साहू 05 वोट से राज्य प्रतिनिधि के लिए निर्वाचित हुए। सभी को निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव उपरांत निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों में डाक्टर ए व्ही महेश्वर मोहन भाई पटेल बृजेश पांडे राकेश यादव ओमप्रकाश टुवानी आसवानी यादव शशिकला देशमुख शरद ठाकुर दिनेश तापरिया महेश पांड्ये प्रेमचंद क्षीरसागर डॉक्टर किशोर साहू किशोर कराड़े अकबर तिगाला राकेश द्विवेदी रवि पांडे कमलेश सोनी एनुका सार्वा अंचल प्रकाश साहू असवन बारले मोना टुवानी राधा कौशिक कादम्बिनी यादव के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री सूर्यवंशी सर एवं तहसीलदार बालोद आशुतोष शर्मा जिला संगठन रेडक्रॉस चंद्र शेखर पवार मनमोहन धाकड़ सौरभ शर्मा की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page