DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा में कांग्रेसियों ने याद किया आयरन लेडी को

बालोद। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के उपस्थिति में “आयरन लेडी”, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती पर सहृदय नमन किया गया एवं कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
विधायक ने कहा कि इंदिरा जी ने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ना केवल भारत को विश्व में एक सशक्त एवं मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया अपितु हरित क्रांति, श्वेत क्रांति जैसे कदमों से भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने हेतु अपना बलिदान देने वाली इंदिरा जी सदैव हम सभी की प्रेरणा रहेंगी।

You cannot copy content of this page