DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे बेसहारा बुजुर्ग पिता माता के पास

बालोद। आयरन लेडी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे एवं उनके पदाधिकारियों ने बालोद स्थित वृद्धा आश्रम पहुँच कर उनका दुःख दर्द बाटा एवं इस अवसर पर महिलाओं को नए कपड़े और पुरुषों, बुजुर्गों को कंबल देकर ये भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस सदैव उनके सुख दुःख में खड़ी है। आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे, विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक शानू पाल, फरहान खान, गोलू सुनील, सतीश , योगेश अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page