DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत नामावली से संबंधित दावा आपत्ति हेतु आवेदन 20 नवंबर तकनिर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबरको किया जाएगा



बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलीयों का अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबर 2024 को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य गुरुवार 14 नवंबर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। जनपद पंचायत बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार व निर्वाचक सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने के लिए प्रस्तुत दावा में संबंधित सभी पात्र व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है।

You cannot copy content of this page