DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित व संशोधन करने हेतु आवेदन 20 नवंबर तक आमंत्रितनिर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को



बालोद/ नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य बुधवार 13 नवंबर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलीयों का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर 2024 को किया जायेगा। नगर पालिका परिषद बालोद, दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, चिखलाकसा, अर्जुन्दा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्य व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार व निर्वाचक सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए प्रस्तुत दावा में संबंधित वार्ड के अंतर्गत 01 अक्टूबर की आर्हता तिथि के आधार पर सभी पात्र व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित व संशोधन करने हेतु आवेदन 20 नवंबर 2024 तक दोपहर 03 बजे आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

You cannot copy content of this page