DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत के संबंध में रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा किया गया

डौंडी लोहारा/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में शासन के आदेशानुसार 11 नवंबर से 13 नवंबर 2024 के बीच जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत के संबंध में रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अजय मुखर्जी प्राचार्य के संरक्षण व डॉक्टर बी .एल .साहसी (व्याख्याता) तथा श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ.कर भाग लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में चार ग्रुप थे जिनमें ए ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे जिसके सदस्य कुमारी दिलेश्वरी , कुमारी देवीका ,कुमारी मीनाक्षी , कुमारी कुनिता कुमारी रूपेश्वरी 11वीं प्रथम स्थान तथा कुमारी भारती ,कुमारी वनिता, कुमारी संध्या ,कुमारी सुलोचना, कुमारी भुवनेश्वरी नवमी द्वितीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक सी. जी. पटेल (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता) थे ।इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में कुमारी लीना नायक दसवीं प्रथम, कुमारी चांदनी दसवीं द्वितीय तथा कुमारी यशस्वी 11वीं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त स्टाफ की उपस्थिति में उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिनमें सर्व श्री वाय. एस. मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता) जे.पी. बांधव (व्याख्याता) हेमेंद्र साहू (व्याख्याता), ललित देव हारी, श्रवण यादव, खगेश ठाकुर, कुशल देवदास आदि उपस्थित थे। विजयी प्रतिभागियों को प् प्राचार्य महोदय जी ने ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इसमें विजयी प्रतिभागियों का चयन आगे के लिए किया गया है।

You cannot copy content of this page