DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डॉ. बी. एल .साहसी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा कर्मवीर शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित हुए

बालोद। जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर आज डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा को आनंद सागर सेवा प्रवाह बिलासपुर द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर के सभागार में सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मान उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों जैसे साहित्यिक, सामाजिक ,नवाचार तथा राष्ट्रपति व राज्यपाल से नवाजे गए शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है ।इसी तारतम्य में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर साहसी को श्रीफल, साल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.डी.एन. वाजपेई थे ।

अध्यक्षता थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता) हाई कोर्ट एवं शैलजा श्रीवास्तव के वी के सीनियर पीजीटी थे। आयोजन करता डॉक्टर सुषमा पांडे (आनंद सागर सेवा प्रवाह बिलासपुर) थे। ज्ञात हो कि- इसके पूर्व भी डॉक्टर साहसी को शिक्षा रत्न 2023 ,राज्यपाल पुरस्कार 5 सितंबर 2024, विश्व शिक्षक दिवस समारोह 8 सितंबर 2024 को सम्मानित किया जा चुका है।

उनके इस सम्मान के लिए उनके माता श्रीमती रंभा देवी साहसी, बड़े भैया डॉ वासुदेव साहसी( प्रोफेसर) छोटे भाई राजेश कुमार साहसी (आयकर अधिकारी )श्रीमती किरण साहसी भाभी( वेटरनरी सर्जन,) श्रीमती ममता साहसी( पत्नी ),श्रीमती नम्रता साहसी (बहुरानी),डोमेन्द्र साहसी (बड़े पुत्र) ,श्रृंगी साहसी, आशु साहसी, काजल साहसी, नेहुल साहसी समस्त साहसी परिवार तथा उनके मित्रगण जिनमें- धर्मेंद्र निषाद, धन्नू यादव ,नरेंद्र यादव ,मदन, प्यारेलाल, भगवानी, माखन गजेंद्र, रामाधार गजेंद्र, शत्रुघ्न गजेंद्र ,दुष्यंत गजेंद्र तथा जयेश ठाकुर संवाददाता (नवभारत) राजेंद्र देवांगन अजय मुखर्जी (प्राचार्य) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा, वरिष्ठ व्याख्याता वाय .एस. मरकाम तथा समस्त स्टाफ और के.आर.पिस्दा (पूर्व कलेक्टर), श्रीमती ललिता गांवरे( सरपंच) किल्लेकोडा ,वीरेंद्र कुल्हार्य, गैंदलाल तारम, अशोक सिन्हा अधन सिन्हा, इंद्रजीत सिन्हा, राजाराम ताराम (जनपद सदस्य), निर्भय भंडारी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष),एन.आर. शिवना(प्रधान पाठक) एवं स्टाफ ,अनीता मेश्राम एवं स्टाफ आदि ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page