DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मा ही नहीं दिल भी रोता है, जब कोई फौज की तैयारी करने वाला लड़का शहीद होता है…..

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम डेंगरापार के एक युवक की मौत मध्य प्रदेश के सागर में आर्मी भर्ती रैली के दौरान हो गई है। इस मौत को शहादत बताकर गांव के युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर युवक की इस तरह से दुखद मौत पर शोक जताया और कहा कि आत्मा ही नहीं दिल भी रोता है। जब फौज की तैयारी करने वाला लड़का शहीद होता है। युवक का नाम राकेश कुमार है, जो बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के डेंगरापार का रहने वाला था। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर जिले में आर्मी की सीधी भर्ती रैली चल रही थी, जिसमें राकेश कुमार शामिल हुआ था। भर्ती रैली के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक का शव सागर से वापस लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। डेंगरापार के राकेश कुमार एमपी में टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सागर गया हुआ था। इसी दौरान दौड़ते हुए वो अचानक से गिर पड़ा और फिर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। 24 साल के राकेश कुमार ने मौत के पहले दो राउंड की दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन आखिरी राउंड में कंप्लीट करते वक्त वो अचानकर गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी। मेडिकल (पीएम) रिपोर्ट के अनुसार दौड़ के दौरान हार्टअटैक आने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। 14 नवम्बर को टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए 12 नवम्बर को राकेश अपने घर से निकला था। वो काफी दिनों से आर्मी की तैयारी कर रहा था।

You cannot copy content of this page