DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कुंवर सिंह निषाद ने आकाश शर्मा का समर्थन किया”

रायपुर/बालोद।आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में सोहागा मन्दिर एवं शीतला मंदिर प्रांगण बैठक में कर चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

विधायक ने बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में वोट माँगे इस दौरान लोगों से पंजा छाप में वोट देकर भाजपा के कुशासन का करारा जवाब देने का आह्वान किये। उन्होंने मतदाताओं से अपील की,की भाजपा की वादाखिलाफी , राज्य की बिगड़ती कानून ब्यवस्था, सरकार का कुशासन, द्वैष की राजनीति का पुरजोर जवाब देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।तत्पश्चात उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जनता जनार्दन से युवा शक्ति आकाश शर्मा पर भरोसा जताने एवं उन्हें प्रेम आशीर्वाद देकर पंजा छाप में बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किए।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता में दिखने वाला उत्साह स्पष्ट रूप से बता रहा है कि रायपुर दक्षिण में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली है।

You cannot copy content of this page