DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ग्रामीण मंडल का संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला बैठक संपन्न

बालोद। ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद द्वारा संगठन चुनाव की घोषणा होते ही मंडल चुनाव एवं बूथ समिति के गठन के लिए संगठन चुनाव- कार्यशाला बैठक हुआ। इस बैठक में पवन साहू जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद,राकेश यादव जिला महामंत्री एवं निर्वाचन सह अधिकारी, दिलीप शर्मा जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल चुनाव प्रभारी, प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन पर्व चुनाव हेतु कार्यशाला में प्रभारी एवं प्रमुख वक्ता ने बताया कि आगामी दिन हम सब के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि हम जिसके बल पर पूरे देश में राज करते है। ऐसे प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष का चुनाव करना है। वही बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ पर पूरे योजनाओं को क्रियान्वित करने,तथा अन्य दलों के साथ लड़कर बूथ को जिताने के लिए हमेशा तत्परता के साथ काम करने वाले बूथ अध्यक्ष का चुनाव कार्य को संपन्न करना है।

वही जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि संगठन का चुनाव को पूरी जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करने का आग्रह किया ,क्योंकि यह महत्वपूर्ण समय है देश के साथ जुड़ने के लिए। साथ ही आगामी दिनों में शक्तिकेन्द्र के स्तर पर संगठन कार्यशाला भी संपन्न करना है। इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पवन साहू,जिला महामंत्री एवं चुनाव सह अधिकारी राकेश यादव,मंडल चुनाव प्रभारी दिलीप शर्मा,कार्यलय प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,वरिष्ठ नेता चमन साहू,छगन देशमुख,धरम साहू,पालक ठाकुर,जगदीश देशमुख, मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ,चित्रसेन साहू,बिरेन्द्र साहू,देवधर साहू,मनोहर सिन्हा, अशवन बारले,सतानन्द साहू,विनोदगिरी, संदीप साहू,श्रीमती पूनम साहू,सोनसाय लेंडिया,अरुण साहू बालसिंग, एवं नियुक्त मण्डल एवं शक्तिकेंद्र के चुनाव अधिकारी, सहयोगी के साथ वर्तमान बूथ का अध्यक्ष उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page