DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में जल संरक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

हम पानी बना नहीं सिर्फ बचा सकते है..इसलिए हमारे पास एक ही रास्ता है. पानी चाहिए तो उसे बचाइए: दयालूराम पिकेश्वर

घर में हम 9 तरीके से पानी बचा सकते हैं

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखंड आदिवासी वनांचल ग्राम शासकीय पूर्व माध्यमिक मड़ियाकट्टा में जल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजन कर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने कहा हम पानी बना नहीं सकते सिर्फ बचा सकते हैं। इसलिए हमारे पास एक ही रास्ता है. पानी चाहिए तो उसे बचाइए। घर में हम कई तरीके से पानी बचा सकते हैं। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के जरिए बच्चों को घरों पर पानी बचाने के तरीके बताएं। जिसमें उन्होंने बताया कि लीकेज रोकें तो महीने में 1000 लीटर पानी बचेगा। मामूली लीकेज से हर महीने 1000 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। स्टडी मुताबिक लीकेज मे एक नल से हर मिनट 45 बूंद पानी टपकता है।पानी तीन घंटे में एक लीटर से ज्यादा पानी बह जाता है।

ब्रश करते समय नल बंद करने बचेगा 700 लीटर पानी

ब्रश करते समय वाश बेसिन का नल खुला है तो एक बार में चार से पांच लीटर पानी बह जाताहै।पानी महीनेभर में 150 लीटर चार लोगो के परिवार में 600 से 700 पानी ऐसे ही बर्बाद हो जाता है।

नल बंद कर शेविंग करें 200 लीटर पानी बचेगा

शेविंग करते समय नल खुला छोड़ने पर 5 से7 लीटर बर्बाद होता है । इसके बजाय मग में पानी लेकर शेविंग से एक माह में करीब 200 लीटर पानी बचाया जा सकता हैं।

शावर की जगह बाल्टी बचा सकती है 80% पानी

नहाने में शावर का इस्तेमाल न करे। एक बाल्टी पानी से नहाने लगे तो नहाने में इस्तेमाल पानी का80% बच जायेगा। देश की आबादी का 20% भी ऐसा करे तो रोजना 625 करोड़ लीटर पानी बचेगा।

बर्तन धोने में रोज बचा सकते 20 लीटर पानी

नल के नीचे बर्तन धोने के बदले अगर बाल्टी या टब से पानी लेकर धोने से चार लोगों के परिवार में रोजाना करीब 20 से 25 लीटर पानी बच जाता है।बस आदत बदलने की जरूरत है।

वाशिंग मशीन का पूरा इस्तेमाल कर भी पानी बचाइए

कपड़े दो जोड़ी धोये या दस जोड़ी पानी उतना ही लगता है।इसलिए वाशिंग मशीन तभी यूज करे जब बहुत से कपड़े धोने हो। इससे हर माह करीब 4500 लीटर पानी बच सकता है।

टायलेट लीकेज हो तो पांच हजार लीटर की बर्बादी

अकसर टायलेट टैंक लीकेज करता रहता है। इसे रोक लिया तो 5 हजार पानी हर महीने बच जाएगा ।प्लस के बदले बाल्टी का इस्तेमाल कर रोज करीब सो से सवा सौ लीटर पानी बचा सकते है।

बाल्टी से गाड़ी कार धोने पर बचेगा 130 लीटर पानी

पाइप से गाड़ी कार धोने में एक बार मेंडेढ़ सौ लीटर पानी खर्च होता है। जबकि बाल्टी मे पानी लेकर कार साफ करे तो महज 20 लीटर पानी खर्च होगा । पानी हर बार आप करीब 130 लीटर पानी बचा सकते है।

आर ओ मशीन के वेस्ट पानी का भी करे उपयोग

आर ओ मशीन में एक लीटर साफ पानी के लिए 3 से 4 लीटर तक पानी वेस्ट जाता है। इस हिसाब से एक दिन में 30 से 40 लीटर पानी इस्तेमाल पेड़ पौधों को सीचने में टायलेट और गाड़ी धोने में किए जा सकते है। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने कहा कि पानी का दो ही जगह सबसे ज्यादा उपयोग होता है..किचन और बाथरूम में। इस लिए आप सभी बच्चों अपील करता हूं कि इस संदेश को घर घर-घर तक पहुंचकर अपने माता पिता बताने की अपील किए तभी हम पानी को बचा सकते है।

You cannot copy content of this page