DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीड़ित परिवार को साहू समाज ने दी सहयोग राशि, जहर सेवन के बाद हुई थी मां और बेटे की मौत, कुरदी में हुआ सात्विक यज्ञ चौका का आयोजन

बालोद । ग्राम कुरदी में विगत दिनों एक माता डुमेश्वरी और उनके बेटे जागेंद्र साहू की जहर सेवन के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिनका शनिवार 9 नवंबर को संपूर्ण कार्यक्रम और सात्विक यज्ञ चौका आरती का कार्यक्रम हुआ। इस दुखद घटना में एक बेटी हिमांशी का इलाज जारी है।
इलाज के लिए तहसील साहू संघ अर्जुंदा की ओर से पीड़ित परिवार को ₹11000 की सहयोग राशि भेंट की गई। साथ ही साहू समाज परिक्षेत्र कुरदी की तरफ से भी ₹5000 सहयोग राशि भेंट की गई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष उमाशंकर साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश साहू और अन्य सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page