बिटिया के जन्मदिन पर डांडेसरामें हुआ नेवता भोज का आयोजन



गुरुर। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डांडेसरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ लीलार सोनबेर एवं बिजमा बाई द्वारा अपने बेटी कुमारी सुभी के जन्मदिन के अवसर पर हुआ। इसमें बच्चों को खीर पुड़ी,बड़ा और चॉकलेट दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से बिटिया को दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया तथा सोनबेर परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page