DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिवनी की बेटी सीमा ने सबइंस्पेक्टर पद के लिए चयनित होकर माता पिता के सपनो को किया साकार

बालोद। बालोद जिले के छोटे से गांव सिवनी ( ताँदुला बालोद ) निवासी श्रीमती देवकी बाई व स्व श्री बाबूलाल बोदेलकर की पुत्री सीमा बोदेलकर ने माता पिता के सपनो को साकार कर दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा में सब इंस्पेक्टर पर चयनित होने से पूरे परिवार, ईस्ट मित्रों सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित सीमा ने कहा कि लक्ष्य सामने रखो और दृढ़ संकल्प के साथ
पूरे करने में लग जाओ तो लक्ष्य जरूर हासिल होगा। परिस्थितियों से घबराकर बैठने से सफल नहीं होंगे। परिस्थितियों से लड़ना और आगे बढ़ना होगा तभी मंजिल मिलेगी। उक्त भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा 2018 में निकली थी, विभिन्न चरणों में परीक्षा पश्चात यह सफलता मिली है।

You cannot copy content of this page