DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेलवे क्रॉसिंग पार करने की आपाधापी के चक्कर में बाइक से टकराई फाटक, हुआ क्षतिग्रस्त, 1 घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित

रिपोर्टर संतोष साहू,मुकेश सेन, बालोद । बालोद से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग पर पाररास रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को करीब शाम 6:15 बजे मालगाड़ी क्रॉसिंग के दौरान पटरी पार करने के जल्दबाजी में एक बाइक चालक तुषार कुमार निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी रातापैली
अर्जुनी, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव की लापरवाही से रेलवे फाटक टूट गया । इससे लगभग 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रेलवे के कर्मचारी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मालगाड़ी गुजरने के बाद एक साइड से टूटे हुए फाटक को उठाकर लोगों को रास्ता पार कराया गया। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार रेलवे पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जिसके कारण रेलवे को क्षति पहुंची है। बताया जाता है कि उक्त युवक पांडे पारा में अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए आया था और वापस जा रहा था। इस दौरान क्रॉसिंग पार करने की आपाधापी में वह जल्दबाजी कर था और इस बीच रेलवे फाटक बंद हुआ था। जिससे फाटक और बाइक में टक्कर हो गई और देखते-देखते एक साइड फाटक टूट कर गिर गया । आए दिन इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित होती है। ओवर ब्रिज की मांग यहां लंबे समय से की जा रही है। लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हुई है। सरकार बदलती गई , प्रस्ताव होते रहे पर इस रेलवे क्रॉसिंग की तस्वीर नहीं बदली।

You cannot copy content of this page