DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी की हत्या करने वाला पति पहुंचा सलाखों के पीछे

बालोद। बालोद पुलिस ने परिवारिक विवाद एवं चरित्र शक के संदेह पर अपनी पत्नी का लकड़ी के डण्डा से सिर, चेहरा में चोंट पहुंचाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। 02.11.2024 को ग्राम कोटवार दीपक गजभिये ग्राम हर्राठेमा के द्वारा सूचना दिया कि ग्राम हर्राठेमा में अश्वनी बाई की हत्या हो गई है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराई गई। जो पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में मौके पर उपस्थित पुलिस बल के साथ ग्राम हर्राठेमा पहुंचकर आरोपी की पहचान कर गिरफतारी करने हेतु निर्देशित करने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के साथ ग्राम हर्राठेमा जाकर मौके पर प्रार्थीया श्रीमती जागेष्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।

जिसके अनुसार वह 02.11.2024 को गोवर्धन पूजा होने से अपने घर पर थी तभी दोपहर को पड़ोस की शांति बाई बताई कि डामन लाल गावड़े अपनी पत्नी अष्वनी गावड़े को मारपीट रहा है। सूचना पाकर प्रार्थीया डामन लाल गावड़े के घर गई और उससे पूछी की अष्वनि को क्यो मार रहे हो तब आरोपी डामन लाल गावड़े ने बताया कि यह मेरे घर का मामला है,अष्वनि कहां है पूछने पर कमरे के तरफ दिखाने पर देखा कि उसके चेहरे एवं सिर में चोंट आया था व खून निकला रहा था। तब उसने अपनी पुत्री चंद्रीका को बुलाकर उससे पानी मंगाया व गले से घर घर की आवाज निकल रहा था, मृतिका को पानी पिलाने के बाद कुछ समय बाद मृतिका के गले का आवाज आना बंद हो गया तथा मृतिका का शरीर हिलना डुलना भी बंद हो गया व अष्वनी बाई की मृत्यु हो गई थी। डामन लाल गावड़े के द्वारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद को लेकर लकड़ी के डण्डा से मारपीट कर हत्या किया था।

उक्त रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 559/2024 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था
आरोपी को दिनांक 03.11.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। हत्या के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, रामप्रसाद गंजभिये, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, मनोज निर्मलकर, देवकुमारी साहू, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष्वर साहू, मोहन कोकिला, देवेन्द्र कुमार साहू व थाना बालोद स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page