DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब एवं जुआ खेलने वालों पर थाना डौण्डी पुलिस ने की कार्रवाई

बालोद। एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ टीम के द्वारा दीपावली त्यौहार के दौरान अवैध रूप से बेचे जा रहे कच्चे महुआ शराब एवं जुआ खेलने की सुचना पर दिनांक 01.11.24 को 16 आरोपी ग्राम पेटेचुवा, झुरहाटोला, चिखली के खिलाफ 3(2) जुआ एक्ट में अलग अलग 2550 रू,1050रू. ,2950रू ,2250 रू. कुल जुमला 8800 रू. नगद जप्ती कर कार्यवाही की गई है एवं आरोपी भोलाराम पोया, नरेश पोया निवासी चिखली के खिलाफ अधिक मात्रा में अवैध शराब रखने एवं बिक्री करते पाये जाने पर अप.क्र 90/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। पुरी कार्यवाही में थाना डौण्डी से थाना प्रभारी डौण्डी मनीष शेंडे , सउनि दुर्जन लाल रावटे , प्र.आर. 640, विष्णु तारम, प्र.आर. 561 सुनील मंडावी, आर. 179 पुकेश्वर साहू , आर. 532, ईश्वर भण्डारी , आर. 477 बिरेन्द्र भुआर्य, आर. 648 अजय माहला , आर. 314 भुनेश्वर यादव , आर. 293 सुनील ध्रुव, आर. 166 षमनेष साहू का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page