DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्रकार दीपक देवदास को मातृशोक, नहीं रही उनकी माता कमलाबाई

गुरुर। गुरुर के प्रतिष्ठित पत्रकार दीपक देवदास की माता कमलाबाई देवदास (उम्र 70 वर्ष) का शनिवार को करीब शाम 4 बजे घर पर ही निधन हो गया। वे गुरुर में दुर्गा चौक के पास निवासरत थी। अपने पीछे वह छह बेटों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार 3 नवंबर को सुबह 9 से 10 बजे के बीच स्थानीय मुक्ति धाम में होगा। वे लोकेश्वर, ठोकेश्वर, राजु, दीपक, गोपाल और रामेश्वर देवदास की माता थी। स्वर्गीय कमलाबाई देवदास एक समाजसेविका थी। हमेशा समाज सेवा में उन्होंने अपना जीवन बिताया। साथ ही भक्ति भाव को लेकर भी समर्पित थी। हमेशा मोहल्ले में पूजा पाठ पर भी विशेष ध्यान देती थी। वह महिला ग्रुप के सभी महिलाओं को हरिद्वार, काशी, मथुरा सभी जगह लेकर जा चुकी थी।

You cannot copy content of this page