DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

300 दीयों से रोशन हुआ खेल मैदान, अनूठे तरीके से यहां के युवाओं ने मनाई दिवाली

बालोद। बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी (सिकोसा) में नवीन मोरया क्रीड़ा मंडल के युवाओं द्वारा अनूठे तरीके से दिवाली मनाई गई। गांव के खेल मैदान को युवाओं ने 300 दीये जलाकर रोशन किया।

साथ ही मैदान स्थल पर ही माता लक्ष्मी और हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। इस टीम में अधिकतर खिलाड़ी युवा जुड़े हुए हैं। जिन्होंने अपने खेल मैदान जिसके बदौलत वे खेल के क्षेत्र में तैयारी करके आगे बढ़ते हैं, उसका सम्मान करते हुए डीके कबड्डी राजा तारम के मार्गदर्शन में कबड्डी के मैदान की आकृति में दीयों से सजाकर रोशन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुलेश तारम, सचिव टेमनलाल, सह सचिव खुमान सिंह , कप्तान यातीश कुमार, उप कप्तान राजा तारम, सदस्य गण वीरेंद्र तारम, उजाला, चिम्मन, युवराज, खिम्मन, ईश कुमार, पूनम , चित्रसेन, हर्षित यादव, सुभाष चंद्रकांत, विक्की, भवेंद्र, रूपेश यादव, थलेश साहू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page