DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डेंगरापार में सम्मान समारोह और खेल महोत्सव 3 नवंबर को

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम डेंगरापार में समस्त अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं ग्राम वासियों के तत्वाधान में दीपावली और भाई दूज के उत्सव पर सम्मान समारोह एवं खेल महोत्सव का आयोजन 3 नवंबर रविवार को रखा गया है। जिसमें कबड्डी, फुगड़ी, घड़ा दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, बिंदी लगाओ, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ सहित प्रश्न प्रतियोगिता भी होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी, नव नियुक्त कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 3 नवंबर की रात्रि कालीन 10 बजे रंगारंग कार्यक्रम माटी के चंदन लोक सांस्कृतिक संस्था जरहा नवागांव गंडई जिला कबीरधाम की प्रस्तुति भी होगी। आयोजन की तैयारी में अध्यक्ष रोमन सिंह केराम , उपाध्यक्ष रायसिंह भुआर्य, रामनाथ सिंघारे, कोषाध्यक्ष दीनदयाल कोसमा, प्रचार सचिव मन्ना तारम, राजेंद्र खरे, गणेश पवार, पोखन सिंह, सचिव रामचंद्र केराम, ईश्वर खरे, संरक्षक रूपसिंह राणा, फूल सिंह कोठारी, चिंताराम, सुंदर बढ़ई आदि जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page