DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रासेयो इकाई शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हाट बाजार राजनंदगांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल दिवाली विद माय भारत एवं सेवा से सीखो कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ.अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर संजय सप्तर्षि और प्रोफेसर करुणा रावटे के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा हॉट बाजार राजनंदगांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने बाजार में स्वच्छता कार्यक्रम के द्वारा लोगों को बताने का प्रयास किया कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है इस कार्यक्रम में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने भी अपनी सहभागिता निभाई एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहे एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

You cannot copy content of this page