DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम गड़ईनडीह में हुआ माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना, समाज सेवी डालचंद जैन थे मुख्य अतिथि

बालोद। समस्त ग्रामवासी एवं अमर ज्योति गणेश एवं लक्ष्मी उत्सव समिति गड़ईनडीह के तत्वाधान में इस दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम 29 अक्टूबर मंगलवार की शाम को रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि घीना के समाज सेवी डालचंद जैन रहे। विशेष अतिथि के रूप में तेजराम नागेंद्र, डेंगरापार सरपंच लताबाई , पंच चूमेश्वरी नागेंद्र, शारदा , चिंतुराम नागेंद्र, दयालुराम नागेंद्र, चोवा राम, एमन नागेंद्र, बिशाल सिंह चुरेंद्र, रूपसिंह रावटे , दीपक यादव मौजूद थे। स्थापना के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि समाजसेवी डालचंद जैन ने गांव के युवाओं की एक जुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है की माता लक्ष्मी की स्थापना में मुझे योगदान देने का मौका मिल रहा है। यहां के युवा काफी उत्साही है। धर्म निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। विविध आयोजन यहां होते रहते हैं। जो आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत और अनुकरणीय है। इसी तरह गांव के नरोत्तम सिंह रावटे ने कहा कि लगभग 20 साल से गांव में माता लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है युवाओं की एक जुटता के चलते यह संभव हो पाता है। तो वहीं उन्होंने समाज से भी डालचंद जैन के सहयोग की सराहना भी की।

3 नवंबर को होगा विसर्जन

3 नवंबर रविवार को हवन पूजन और विसर्जन होगा। जिसके मुख्य अतिथि लेख राम रावटे होंगे। विशेष अतिथि प्राचार्य शोभाराम, नरोत्तम सिंह, सरपंच लताबाई, जितेंद्र नागेंद्र ओंकार सिंह सहित अन्य मौजूद रहेंगे। 29 अक्टूबर को रात्रि कालीन कार्यक्रम के तहत पंडवानी पैरी वाली की प्रस्तुति भी हुई तो वही समापन पर 3 नवंबर रविवार को रात्रि कालीन रेंगनी के रामधूनी की प्रस्तुति होगी।

You cannot copy content of this page