DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“मां ने अपने 2 छोटे बच्चों के साथ कीटनाशक पी कर की आत्महत्या की कोशिश,,

बालोद। घरेलू विवाद के बाद एक माँ ने अपने 2 छोटे बच्चो के साथ कीटनाशक पी कर आत्महत्या की कोशिश की है। गम्भीर अवस्था मे तीनो को अर्जुन्दा स्वास्थ केन्द्र लाया गया। हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज रिफर किया गया। पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी का है। जहा एक महिला का अपने घर में विवाद होता है जिससे आहत होकर नजदीकी कृषि केंद्र से कीटनाशक की दवा लाती है और सुबह 10 बजे के आसपास आत्महत्या की नियत से स्वयं कीटनाशक का सेवन कर लेती है इसके बाद महिला अपने दो बच्चों को भी कीटनाशक पीला देती है। जिसके बाद गम्भीर अवस्था मे तीनो को अर्जुन्दा स्वास्थ केन्द्र लाया गया। हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज रिफर किया गया।

You cannot copy content of this page