DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरहूना धान की कटाई शुरु,,दीपावली त्यौहार के बाद धान कटाई मे आएगी तेजी

बालोद।1जिले में खरीफ सीजनों मे धान बुवाई बहुतायत क्षेत्रों मे की गई हैं। खेतो मे हरहूना धान किस्म की अर्ली वैरायटी की धान जल्द पकने वाले धान पककर तैयार हो चुकी हैं। ग्रामीण अंचलों में धान कटाई में जुटे ग्राम भोइनापार के किसान भगत राम साहू, चंचल साहू, दुलेश्वरी, उमा बाई साहू, गंगा राम साहू ने बताया की अभी सीजन त्यौहारी चल रही है।आगामी दिनों में दीपावली हैं। इसके पूर्व हरहूना धान आई आर चौसठ की बोनी की थी जिसे कटाई कर रहे हैं तांकि त्यौहार खर्चे की चल सके। आधुनिक कृषि यंत्र ,,चैन हार्वेस्टर , एवं अन्य उपकरणो से किसान कटाई करते है।वही भोइना पार मे पारम्परिक हाथो (हंसिया) कटाई कर रहे है।दीपावली त्यौहार के बाद सरना धान लगभग कटने लायक हो जायेगा इन दिनों धान को थ्रेसर के माध्यम से मिंजाई कर खलिहानों से घर तक ला रहे है।जिससे कृषि कार्यो के लिए मजदूर का सहारा ले रहे है। जिससे सोसायटियों मे बेचने के कुछ किसान तैयारी कर लेंगे।

  1. ↩︎

You cannot copy content of this page