DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार स्कूल में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिया न्योता भोज, , बच्चों को खिलाई खीर पुड़ी

बालोद। 25 अक्टूबर को शाला प्रबंधन समिति, के सदस्यों द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व उपलक्ष्य में भोइनापार स्कूल मे पूरे उत्साह के साथ न्योता भोज का आयोजन किया गया ।जिसमे प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के बच्चों को खीर, पुड़ी भोजन खिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में पालकों द्वारा भी अपनी सहभागिता दी एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया!

पूजा थाली एवं कलश सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन हुई ,,बच्चो की सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से मिट्टी से बनी मटकी दीये (दीपक) एवं चित्रकला के रंग बिरंगे सजावट देखने को मिली ,चायनीज लाइट को नो एवं मिट्टी की दीपक से जगमग दीपावली प्रकाश का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। संस्था के पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक अनामिका आर्य एवं प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षकों के साथ पुरा स्टॉफ तथा जनभागीदारी शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page