DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को यातायात नियमों तथा सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी

पद्मश्री शमशाद बेगम, अपर कलेक्टर श्री कौशिक एवं एसडीएम सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के अलावा तेज गति एवं नशापान करके वाहन नही चलाने आदि सड़क सुरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

इसके अंतर्गत बुधवार 23 अक्टूबर को विकासखण्ड मुख्यालय के गुण्डरदेही बाजार चैक में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आम जनता को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम सुरेश साहू एवं तहसीलदार कोमल धु्रव के उपस्थिति में आयोजित इस सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों को दुपहिया वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सवारी करते समय सीट बेल्ट लगाने यातायात नियमों का पालन करने आदि के संबंध में समझाईश दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कमाण्डो के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page