DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तरौद और जुंगेरा में हुआ निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

बालोद। जिला मुख्यालय से समीप ग्राम तरौद एवं जुंगेरा में माटी युवा कल्याण संगठन एवं श्री नरसिंह हॉस्पिटल बालोद द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें निःशुल्क बी.पी., शुगर,ई सी जी की जाँच , निःशुल्क दवाई दिया गया। l स्त्री रोग,शिशुरोग व अन्यरोगों के विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।


माटी संस्था प्रमुख वैभव साहू ने बताया कि यह मेडिकल कैम्प तीसरा एवं चौथा आयोजन ग्राम पंचायत भवन तरौद एवं बंजारी धाम जुंगेरा में आयोजित किया गया। जिसमें तरौद-भाठापारा,जुंगेरा,रानितराई,मनोद,ख़ुर्शीपार, खेरथडीह ,पाररास,अमलीडीह के ग्रामीणों ने निःशुल्क मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य लाभ लिया।


इस आयोजन में तरौद सरपंच शिवराम ठाकुर , जुंगेरा सरपंच फलेश्वरी तांडव एवं समस्त ग्राम पंचायत,ग्राम कोटवार और समस्त ग्रामवासी का सहयोग किया। तरौद से चम्मन साहू तरौदिया द्वारा परिवार सहित स्वास्थ्य परीक्षण कराया। माटी संस्था के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने माटी संस्था को शुभकामनाएं दिया।
जुंगेरा तुलेश्वर साहू ने निःशुल्क बी.पी.,शुगर जांच कराया और कहा कि ऐसा मेडिकल कैम्प निरंतर होते रहना चाहिए


जिससे ज्यादा ज्यादा लोगो लाभ उठा सके। इस कार्यक्रम में श्रीनरसिंह हॉस्पिटल प्रमुख डॉ.तारेश रावटे एवम माटी युवा कल्याण संगठन से युवाओं ने विशेष सेवा दिया। जिसमें वैभव साहू, टुकेश्वर साहू,चम्मन साहू,देवेंद्र साहू, नमन कोसमा, कामता साहू,रूपेश साहू,जयंत कोठारी,विवेक दुबे,नवीन शांडिल्य, कुणाल नायक,मनीष साहू, वारिश ठाकुर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page