DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेना के सूबेदार सहित वार्ड वासियों ने की गुरुर के अंग्रेजी और देसी मदिरा दुकान की शाखा एवं अहाता चखना दुकान को हटाने की मांग, शराबियों की वजह से वार्ड वासियों का जीना हो रहा मुहाल

गुरुर। गुरुर नगर में संचालित अंग्रेजी एवं देशी मदिरा दुकान की शाखा एवं अहाता (चखना दुकान) को हटाने हेतु नगर के वार्ड क्रमांक 1 के निवासी सेना में पदस्थ सूबेदार महेंद्र साहू सहित वार्ड वासियों ने कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया है। महेन्द्र कुमार साहू ने बताया वर्तमान में सेना में सुबेदार के पद पर भारत-चीन सीमा में अतिसवेदनशील और बर्फीले क्षेत्र सिक्किम में पदस्थ हूँ। मेरा परिवार बच्चो के साथ नगर पंचायत गुरूर वार्ड क्रमांक 01 से 100 मीटर की दूरी पर स्वयं के मकान में पिछले पांच वर्षों से निवास कर रहे है। उक्त स्थान से चार परिवार के 5 बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए रोज आना जाना करते है। पहले उक्त स्थान पर सिर्फ अग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रहा था लेकिन अभी कुछ दिनो पूर्व से उक्त स्थान पर देशी मदिरा दुकान की शाखा एवं अहाता (चखना दुकान) खोल दिया गया है। जिसके कारण हमारे घर के रास्ते पर विभिन्न प्रकार के कचरा (डिस्पोजल एवं पानी की झिल्ली आदि गंदगी फैल रहा है। विभिन्न प्रकार के गाली गलौज एवं लडाई झगड़ा करते रहते, बाथरूम भी करते है जिसके कारण वहां का वातावरण बहुत खराब हो गया है। बच्चो के स्कूल आने जाने मे भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बच्चो तथा महिलाएं घरों में अकेली रहती है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के अनहोनी होने का खतरा रहता है। बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ।जिसके कारण घर आने जाने में विभिन्न प्रकार के समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए विभाग से मांग की गई कि उक्त स्थान से अंग्रेजी एवं देशी मदिरा दुकान की शाखा एवं अहाता (चखना दुकान) को हटवाया जाए। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत गुरुर वार्ड क्रमांक 1 से सेना के सूबेदार महेंद्र कुमार साहू, आसपास के वार्ड वासी भूपेंद्र सिंह नेताम, एच एस नेताम,
कमलेश्वरी मरकाम सहित अन्य शामिल है।

अधिकारी कहने लगे मार्च से हुआ है ठेका , आवेदकों ने कहा यह तो अभी-अभी चालू हुआ

जब ज्ञापन दिया गया तो संबंधित विभाग के अफसर द्वारा कहा जाने लगा कि मार्च से ठेका हो गया है इसलिए अभी हटाना मुश्किल होगा। मार्च में जब ठेका समाप्त होगा तब कुछ किया जा सकता है। इस पर आवेदकों ने कहा है कि अंग्रेजी शराब दुकान के बगल में अभी कुछ दिन पहले से ही देसी शराब दुकान लगाकर और अहाता लगाकर बेचने की कार्यवाही शुरू की गई है। पहले ऐसा नहीं था। देसी शराब दुकान तो दूर संचालित पहले से हो रहा है। लेकिन हाल फिलहाल में अंग्रेजी शराब के बगल में भी अब देसी शराब बेची जा रही है। साथ ही चखना सेंटर संचालित किया जा रहे हैं। इससे आसपास के वार्ड वासियों का जीना मुहाल हो गया है । वहीं प्रमुख आवेदक सेना के सूबेदार महेंद्र साहू ने कहा कि जब इस संबंध में नगर पालिका के सीईओ से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि चखना संचालक द्वारा किसी तरह से एनओसी नहीं ली गई है।

You cannot copy content of this page