DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मधुर साहित्य परिषद बालोद साकेत सम्मान से सम्मानित

बालोद। साकेत साहित्य परिषद सुरगी जिला राजनांदगांव द्वारा सुरगी के साकेत भवन में परिषद के रजत जयंती के अवसर पर साहित्यिक संगोष्ठी , सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ अभिलाषा बेहार थे। अध्यक्षता डॉ दादूलाल जोशी वरिष्ठ साहित्यकार राजनांदगांव ने किया। विशिष्ट वक्ता डॉ पी सी लाल यादव वरिष्ठ साहित्यकार गंडई,श्री आत्मा राम कोशा वरिष्ठ साहित्यकार,हरभजन सिंग भाटिया मानस मर्मज्ञ,दीनदयाल साहू संपादक चौपाल हरिभूमि रायपुर रहे। संगोष्ठी का विषय संस्कार धानी राजनांदगांव की समृद्ध साहित्यिक परम्परा एवं साकेत परिषद रहा। कार्यक्रम का निर्देशन एवं क्रियान्वयन परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर द्वारा किया जा रहा था।संचालन महेंद्र बघेल मधु एवं लखन लाल साहू लहर ने की।


छत्तीसगढ़ में श्रेष्ठतम साहित्य पर कार्य करने वाले साहित्यिक संगठन मधुर साहित्य परिषद जिला बालोद ,शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम एवं लोक सांस्कृतिक संस्था धरती के सिंगार भोथीपारकला को साहित्यिक योगदान पर साकेत सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
मधुर साहित्य परिषद् बालोद के अध्यक्ष डॉ. अशोक आकाश को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह ,साल ,श्रीफल व सम्मान राशि से सम्मानित किया गया। इस स्वर्णिम पल के साक्षी परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य गण देवनारायण नगरिहा, कन्हैया लाल बारले,देव जोशी गुलाब ,गुमान सिंह साहू,अजय कुमार चौहान, लालेश्वर अरुणाभ,गजपति राम साहू,पुष्कर सिंह राज ,शमीम अहमद सिद्धकी ,अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा,साहेब दिनेंद्र दास, डॉ एस एल गंधर्व,जयकांत पटेल,गायत्री साहू,संतोष कुमार सरल, कामता प्रसाद देशलहरा आदि उपस्थित थे।


मधुर साहित्यु परिषद् बालोद की उपलब्धि पर पं. मोहन प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ साहित्यकार जे. आर. महिलॉगे,लतीफ खान लतीफ,वीरेंद्र कुमार अजनबी,सीताराम साहू श्याम,केशव साहू, भरत बुलंदी,हर्षा देवांगन , शिरोमणि माथुर,सरिता गौतम, सी के शर्मा, बूटू दास पूर्णे, तोषण कुमार चुरेंद्र , परमानंद करियारे, किशोर जैन संगदिल, घनश्याम निषाद, घनश्याम पारकर, बिसेसर कुमार साहू, विष्णु कोठारी साहिल नायक पैगाम,उदय सिंह कोलियारे सहित जिले के सभी साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किये हैं।

You cannot copy content of this page