DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में कैरम में मिला मूलचंद शर्मा और पुष्पा सिंह को गोल्ड मेडल”

बालोद। 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता छ.ग. मुख्यालय, रायपुर में दि. 16.से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित रहा। जिसमें कैरम खेल में मूलचंद शर्मा एवं श्रीमती पुष्पा सिंह ने मिक्स डबल्स में पंजाब, आंध्रप्रदेश एवं फाईनल मैच में मिजोरम को एकतरफ़ा हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड बरकरार रखा। विदित हो कि पिछले वर्ष पंचकूला में भी आयोजित वन खेलकूद प्रतियोगिता में मूलचंद शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। श्री शर्मा इसके पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश में भी व्हालीवाल खेल में गोल्ड मेडल एवं भुनेश्वर में कैरम में रजत पदक प्राप्त कर चुके है। श्री शर्मा एवं पाटनर को कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीनिवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक, कांकेर दिलराज प्रभाकर, मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग के. मैचिया, मयंक पाण्डेय, उपसचिव वन, शालिनी रैना, नोडल प्रभारी खेल, वन मंडलाधिकारी, बालोद बीएस सरोटे , राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा,उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी, राजेश उपाध्याय, उप वनमंडलाधिकारी, दल्लीराजहरा जे.एल. सिन्हा, उप वनमंडलाधिकारी, भानुप्रतापपुर एम.सी.डहिरे तथा वन दिन्नाग के वरिष्ठ अधिकारी/छ.ग. वन कर्मचारी संघ/ वन मंडल के लिपिकीय कर्मचारियों ने एवं विभिन्न जिलों से भी बधाई प्रेषित कर शुभकामना दिये हैं।

You cannot copy content of this page