DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरानी सेवा गणना के लिए 24 अक्टूबर को शिक्षक संघर्ष मोर्चा का जिला मुख्यालय में होगा प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन एवं रैली के लिए जिला मुख्यालय में जुटेंगे जिले के शिक्षक

बालोद| छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा बालोद के जिला संचालक दिलीप साहू, जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र हरमुख, वेदप्रकाश साहू ने बताया कि संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर 24 अक्टूबर को जिले के शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय बालोद में धरना, प्रदर्शन कर रैली निकाल कर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, वित्त सचिव,शिक्षा सचिव सहित सम्बन्धित मंत्री व अधिकारियों के नाम कलेक्टर ज्ञापन सौंपेंगे।
चारो जिला संचालकों ने बताया कि प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना आवश्यक है। इससे शिक्षकों के वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन की मांग पूरी होगी। लंबित मँहगाई भत्ता व देय तिथि से मंहगाई भत्ता की एरियर्स राशि की मांग भी शामिल है। पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत शिक्षक मोर्चा का हड़ताल व ज्ञापन में केवल एल बी संवर्ग के शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। साथ ही महंगाई भत्ता का विषय शिक्षकों के साथ साथ अन्य सभी कर्मचारियों का भी है।
24 अक्टूबर को जिले के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय के धरना, प्रदर्शन व रैली में शामिल होकर कलेक्टर को मांगपत्र सौपेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का विषय विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में भी शामिल है। अतः सरकार व शासन से शिक्षकों के “पूर्व सेवा गणना मिशन” के तहत मुख्य पांच मांग करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लिए जाने की मांग की गई है।उक्त सभी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन में जिले के सभी एल बी संवर्ग के शिक्षकों की उपस्थिति की अपील शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया है।

You cannot copy content of this page