DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौरैल स्कूल में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस: यहां से पढ़कर निकले शहीद जवान रति राम सिन्हा को किया गया याद, जो 2008 में नक्सली हमले में हुए थे बलिदान

बालोद। 21 अक्टूबर को स्कूलों में इस बार पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत शासन के निर्देश के तहत शहीद पुलिस जवानों को याद किया गया और उन्हें ऐसी जगह पर श्रद्धांजलि दी गई जहां से वे पढ़कर निकले हैं। शासन और संबंधित बल मुख्यालय द्वारा सभी शहीद पुलिस कर्मियों के संबंध में रिकॉर्ड निकालकर उनके स्कूल और कॉलेज के प्राचार्य को जानकारी भेजी गई थी कि वे आपके स्कूल में पढ़े हैं और उनकी शहादत किस तरह से हुई है। इसलिए उनकी शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए स्मृति दिवस मनाया जाना है। इसी क्रम में चौरेल हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करने वाले एक पुलिस आरक्षक रतिराम सिन्हा जो 2008 में नक्सली हमले में शहीद हुए थे उन्हें याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र देशमुख ने बताया कि शहीद आरक्षक रतिराम सिन्हा, पिता श्री रतनलाल सिन्हा, ग्राम-नवागांव, पोस्ट-डुण्डेरा, थाना-अर्जुन्दा, जिला-दुर्ग के सेवा अभिलेख के अनुसार इन्होंने चौरेल स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी। शहीद आरक्षक रतिराम सिन्हा का जन्म 11 फरवरी 1984 को हुआ था। वे पुलिस सेवा में 06 जनवरी 2007 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। दिनांक 25 जून 2008 को ओरछा मार्ग मडाली, थाना-ओरछा में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी, जिसमें बहादुरी से लड़ते हुए आर. रति राम सिन्हा वीरगति को प्राप्त हुए थे।
उनकी शहादत के बारे में आज सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए शहीद को श्रद्धांजली दी गई ताकि अध्यापक/विद्याथी शहीद को याद करके गौरवान्वित महसूस कर सकें। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उमा वि. चौरेल के भूतपूर्व छात्र शहीद रतिराम सिन्हा को प्रभारी प्राचार्य आर पी देशमुख, खेमेन्द्र पटले सैनिक पुलिस मुख्यालय रायपुर ,थाना अर्जुन्दा के सिपाही ,व्याख्याता व्ही आर यादव,बी एल सिन्हा, एस के गावरे,एन के पिपरिया, एन के यादव, वाई के साहू ,एल के पटेल सी बी मार्ककण्डे, पीटीआई के के जोशी,सहायक शिक्षक सुश्री व्ही चंद्रवंशी,सहायक ग्रेड 2 एम के नेताम ,ग्रेड 3 एच के गेन्डरे, प्रवीण सपहा द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।

You cannot copy content of this page