DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा के द्वारा किया गया भूमि पूजन

बालोद। ग्राम पंचायत कुसुमकसा में परिक्षेत्र साहू समाज में जन नायक जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा अपने निधी से शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया। संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा हर समाज के स्वच्छता को ध्यान में रखना चाहिए और हर घर में और हर सामाजिक भवन मे शौचालय का निर्माण होना चाहिए। परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा के द्वारा कुछ समय पूर्व में शौचालय निर्माण के लिए कहा गया था। यह बात मुझे ध्यान में था और आज साहू समाज की मांग पूरी हो गई । मंडल अध्यक्ष टिकेद्र कुमार साहू के द्वारा संजय बैस का धन्यवाद कहते हुए समाज में होने वाले कृत्य की निंदा करते हुए समाज सुधार के पक्ष में बात कहा गया। परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा के द्वारा कई बार सामाजिक भवन के निर्माण के लिए विधायक मंत्रियों का चक्कर काट रहा था। मगर किसी ने साहू समाज की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो समाज ने खुद ही यह बीड़ा उठाते हुए एक बहुत सुंदर सामाजिक भवन का निर्माण किया गया। जिसमें शौचालय नहीं बन पाया था। आज संजय बैस के करकमल के द्वारा यह भी कमी पूरा किया गया। इस अवसर में मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र साहू उपाध्यक्ष गौरी शंकर साहू सचिव तुकाराम साहू ग्रामीण अध्यक्ष गौतम साहू तेजराम साहू देवशरण साहू सजीवन साहू सत्यवती साहू प्रहलाद साहू केशव साहू उपस्थित होकर जनपद सदस्य संजय बैस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page