DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जवाहरपारा बालोद निवासी अरमान खान उर्फ राजा अवैध पदार्थ गांजा के साथ पकड़ाया

आरोपी के कब्जे से एक झोला में गांजा वजन 01 किलो 507 ग्राम कीमती 10,500 रू किया गया जप्त

पूर्व में भी आरोपी वर्ष 2016, 2020 एवं 2021 में गांजा के प्रकरणों में जा चुका है जेल

बालोद। पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांष सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय को क्षेत्र में यूवाओ के द्वारा लगातार नषीली दवाईयों की सेवन करने की शिकायत लगातार मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा रात्रि कॉम्बिंग गश्त करने व थाना के निगरानी बदमाश को चेक करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में बालोद पुलिस के द्वारा 18.10.2024 को मुखबीर सूचना के अनुसार बालोद निवासी राजा पठान नामक व्यक्ति अपने पास एक झोला में गांजा रखा है जो बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर घेरा बंदी कर संदेही अरमान खान उर्फ राजा पठान को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक झोला में मादक पदार्थ गांजा मिलने से विधिवत कार्यवाही किया गया है। जिसका वजन 01 किलो 507 ग्राम होना। जिसकी कीमती 10,500 रूपये होना पाया गया है। आरोपी अरमान खान उर्फ राजा पठान पिता रहमान खान उम्र 35 साल पता वार्ड क्रमांक 11 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद के खिलाफ अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्व थाना बालोद में अपराध क्रमांक 515/2024 का अपराध कायम कर के तहत अपराध पंजीबद्व कर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर.दुर्योधन यावद आरक्षक मोहन कोकिला, बनवाली साहू, व थाना बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You cannot copy content of this page