DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेडरूम में बीवी का कत्ल, बालोद जिले में सामने आया सनसनीखेज मामला, आरोपी पति पहुंचा सलाखों के पीछे

बालोद। बालोद जिले में एक गांव में बेडरूम में बीवी के कत्ल का मामला सामने आया है। कातिल कोई और नहीं, उसका पति ही है। जिसने अपनी बीवी के चरित्र पर संदेह करते हुए हत्या को अंजाम दिया। मामला पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है। जहां पर अंजलि मंडावी की हत्या गला घोटकर की गई। हत्यारा पति अर्जुन मंडावी को पुरूर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 10 अक्टूबर की 11 बजे की बताई जा रही है। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को बेड पर सुलाकर पहले साड़ी से उसके हाथ पैर बांधा गया। फिर गला घोंटकर हत्या की गई। उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं प्रधान आरक्षक कमलेश रावटे, प्रमोद नाविक आरक्षक धनेन्द्र देवांगन, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, पुष्कर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page