DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री राम हिंदू संगठन व निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायिका गरिमा व स्वर्णा दिवाकर ने बांधा शमा

माँ की भक्ति में झूमे लोग, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

दल्लीराजहरा । श्री राम हिंदू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में दल्ली राजहरा में 10 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 23 सर्कस ग्राउंड में लोग गायिका गरिमा दिवाकर व स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें नगर के समस्त नागरिक उपस्थित होकर इस इस आयोजन का आनंद उठाते दिखे। शारदीय नवरात्रि में पूरे नगर में केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होने की वजह से नगर के आसपास के ग्राम क्षेत्र से भी लोग आए और इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। श्री राम हिंदू संगठन के जिला संयोजक रविंदर गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन को दल्ली राजहरा में कराने के पीछे संगठन व दुर्गा उत्सव समिति के सभी लोगों का अथक प्रयास रहा और आने वाले समय में और भी अन्य आयोजन कराने को संगठन तत्पर है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अकबर तीगाला भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ,साहू समाज दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू ,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद स्वप्निल तिवारी,प्रदीप बाघ अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिसमे मुख्य रूप से श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गाउत्सव समिति के सदस्य विग्नेश,सौरभ यादव,मनीष सिंह,संतराम उइके,चिंटू शर्मा,अमन,राहुल राज,कौशल,राजेश राज,जोहर,मनप्रीत ब्रोका व अन्य लोग उपस्थित थे।
श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा व सार्वजनिक निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति ने शासन प्रशासन के सहयोग के लिये व आये सभी दर्शको का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

You cannot copy content of this page