वृद्धाश्रम में महिला कमांडो ने मनाया जन्मदिन



बालोद। हमारे बुजुर्ग यदि खुश है तो हम भी खुश रहेंगे उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ होगा इसी सोच के साथ महिला कमांडो भीमेश्वरी सांडिल्य ग्राम बोरी ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाने का निर्णय लिया और बालोद के वृध्दाश्रम में पहुँचकर जन्मदिन मनाया। सर्व महिला कमाण्डो टीम ने उन्हें बधाईयाँ दिया। वे कहतीं हैं कि बड़ी दिनों से इच्छा थी कि वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाती वह आज पूरी हुई है। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि इसी तरह से लोग अपनी छोटी बड़ी खुशियाँ हमारे बुजुर्गों के साथ आकर बांटे और उनका आशिर्वाद प्राप्त करें। इस वृद्धाश्रम में आकर मुझे बहुत खुशी महसूस हुई। पर सोचने लगी क्यों नौ माह तक जिस बच्चे को माता अपने गर्भ में रखती है पिता उनकी परवरिश में सारा जीवन बिता देते हैं उसे इस स्थिति में पहुँचा देतें हैं कि उन्हें आश्रय लेना पड़ता है। उनकी आंखों में खुशी देखकर ऐसा लगा कि उन्हें उनका कोई सुनहरा पल याद आ गया। वृद्धाश्रम में रहने वालों का कहना है कि मेरा भरापूरा परिवार है पर मुझे रखना नहीं चाहते हैं। मैं यहाँ पर बहुत खुश हूँ। आश्रम की मैनेजर भारती सोनवानी, केयर टेकर संतोषी का कहना है कि हम लोग हमारी ड्यूटी करते हैं। इस अवसर पर महिला कमाण्डो खेमिन साहू, जमुना, खेदी बाई साहू, मान बाई, बुधियारिन, मान कुंवर, कमला साहू, पुनिया ठाकुर महिला कमाण्डो उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page