DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ सेवक चला रहे हर घर से दो रोटी दान अभियान, खिला रहे बेजुबानों को

बालोद। बालोद जिले में गौ सेवक के नाम से पहचाने जाने वाले अजय यादव सहित उनके साथियों द्वारा विगत दिनों पशु दिवस को इस बार विशेष तौर से मनाया गया। इस दौरान गौ रक्षा अभियान समूह जिला बालोद के द्वारा प्रत्येक घर से दो रोटी दान स्वरूप इकट्ठा करने अभियान चलाया गया और घर-घर जाकर रोटी लेकर उन्हें बेजुबानों को समर्पित किया गया। ताकि बेजुबानो की भूख मिटाई जा सके। पहली बार इस तरह से पहल की गई। जिसे लोगों ने काफी सराहा। ज्ञात हो की गौ सेवक अजय यादव के द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में विशेष प्रयास किया जाता रहा है। चाहे मवेशी तस्करी रोकने की घटनाओं में सक्रियता हो चाहे कई तरह की दुर्घटनाओं में घायल हुए मवेशियों को बचाने की मुहिम हो ।उनमें अजय यादव और उनके साथी पूरा सहयोग करते हैं। पशु दिवस को भी इसी नवाचार के जरिए लोगों को एक समाज के साथ-साथ पशु सेवा का संदेश भी देने का प्रयास इस अभियान के जरिए किया गया। बालोद जिला के समाज सेवक,रक्तदान,गौ सेवा,बच्चो को खेल प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में हमेशा सहयोग करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत गौ रक्षा अभियान समूह जिला बालोद के प्रमुख अजय यादव ने बताया सन 2012 से संचालित इस समूह के माध्यम से गौ सेवा के प्रति लोगो जागरूक करने के लिए कई वर्षो से प्रेरणादायक कार्य करतें आ रहे है। सड़को पर घूम रहे गौ माताओं व (श्वान)कुत्तों के दाना भोजन की व्यवस्था के लिए इस बार पशु दिवस के दिन प्रत्येक घर से कम से कम प्रथम दो रोटी गौ माता और दो रोटी (श्वान)कुत्तों के लिए दान अभियान की एक अनोखी पहल को लेकर गौ रक्षा अभियान समूह के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण किया गया। लोगो से अपील के माध्यम से प्रत्येक घर से दो रोटी दान अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बता दे कि गौ सेवा के क्षेत्र में अजय यादव को भारत की राजधानी दिल्ली में 7 मई 2023 को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्र का गौरव सम्मान व 30 जनवरी 2024 को रायपुर सम्मेलन में गौ रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 46 बार रक्तदान करने के लिए रक्तवीर सम्मान भी प्राप्त है। खेल के क्षेत्र में भी कई बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके है। मवेशियों को रोटी खिलाने के अभियान में विशेष सहयोगीगण कल्पना बंबोडे, शुभांजली साहू,मनीषा राणा,मीना टाटिया,जयकिशन,आशुतोष कौशिक,मोनू यादव ,कुलदीप यादव ,लोकेश पाठक,लक्की साहू,जीत यादव,अभिन्न यादव,आशीष यादव दीपेश साहू, भरत, देवेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page