DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

त्योहारी सीजन में ऑफर देकर शोरूम संचालक कर रहे ग्राहकों से धोखाधड़ी

बालोद। जी हां आपने सही सुना जहां त्योहारों के नाम पर लाखों और करोड़ों के कारोबार रियल मार्केट ज्वेलरी वाहन खरीदी बिक्री आदि में किए जाते हैं अपने व्यवसाय को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने हेतु ग्राहकों को त्यौहारी सीजन में ऑफर देने की बात करके ऑफर के आड़ में ग्राहकों को लूट का शिकार बनाते हैं ऐसे ही एक मामला बालोद जिला के चार पहिया नाम्ही कंपनी के स्थानीय संचालक द्वारा नगर के एक कर्मचारी के साथ किया गया जिसको वाहन खरीदी बिक्री के नाम पर आकर्षक ऑफर के तहत चार पहिया वाहन का एक्स शोरूम कीमत वाहन बीमा एवं वाहन की यातायात पंजीकरण शुल्क के साथ शोरूम तक आने के लिए कुछ अलग कीमत बताकर वहां बुकिंग हेतु बुलाकर वाहन बुकींग हेतु टोकन राशि लेने के पश्चात अचानक सेऑफर बंद होने की खबर देकर वाहन की कीमत में ₹20000 से अधिक की बढ़ोतरी की बात कर लूटने का गोरख धंधा की नियत का प्रदर्शन किया जिससे उक्त ग्राहक व्हाट्सएप के माध्यम से निर्धारित राशि पर वाहन खरीदने हेतु आग्रह करता रहा लेकिन शोरूम संचालक अपने धोखाधड़ी पूर्ण व्यवहार से बाज नहीं आया । नगर में ऐसे ही कई संस्थान संचालित हैं जो ऑफर के आड़ में लोगों की गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं पिछले कुछ वर्षो से ग्राहकों के साथ होने वाली लूट से बचने के लिए राज्य शासन ने जिला मुख्यालय के स्थानीय स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिवाद प्रतितोषण फोरम न्यायालय की स्थापना की गई है लेकिन जिला में संचालित अनेक व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसी प्रकार से भोले भाले ग्राहकों को ऑफर देकर लूट का गोरख धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे लोग ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी तो कर ही रहे हैं साथ ही अन्य कारोबारी व्यवसायिक साथियों को भी अपने साथ बदनाम कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page