DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में गरबा नाइट का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 200 से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल

गुरुर । गुरुर के कोलिहामार मैदान में इस बार नवरात्रि पर गरबा नाइट का आयोजन किया जा रहा है। जो की 4 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे चलेगा. इसके लिए गुरुर ब्लॉक के सभी गांव से प्रतिभागी शामिल हो सकते है । पहली बार धर्म की नगरी गुरुर में नवरात्रि महोत्सव में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन से ही इस आयोजन में लोगों का उत्साह देखने को बन रहा था।

200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने पहले दिन की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि गुरुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने कहा कि यह आयोजन 8 दिनों तक सफल रहे। माता रानी की कृपा आप सब पर बनी रहे। निश्चित रूप से नवरात्र के पावन पर्व पर पूरा देश डूबा हुआ है। आदि शक्ति मां भवानी की भक्ति में शक्ति प्राप्त करने के लिए करने के लिए देश डूबा हुआ है और निश्चित रूप से कोई भी काम करने के लिए हम सब मातृशक्ति को ही आगे रखते हैं। मातृ शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा रहता है।

इसलिए माता रानी की पूजा हम सब करें और सरकार की भी यही एक मंशा है कि महिला सशक्तिकरण हो। इसके माध्यम से सरकार भी माता को आगे बढ़ाने के लिए मातृशक्ति , उनके कला को आगे बढ़ाने के लिए महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम चलाती है। सिर्फ नवरात्रि ही नहीं हमेशा सभी माता बहनों का हम आदरपूर्वक सम्मान करें। हमेशा उनका ख्याल रखें। ताकि वह खुद को असहाय ना समझे। वह हम सबको एक सहायक समझे। पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू ने कहा कि हम देखते हैं कि नवरात्रि में शराब की बिक्री 10% ही हो पाती है। मैं तो कहता हूं कि यह नवरात्रि सिर्फ 9 दिन की नहीं, माता से विनती है कि वह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में हमेशा विराजी रहे। ताकि कोई शराब की कुरीति में न फंसे और इससे दूर रहे और समाज भी सुधरे। मैं सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देता हूं। मंगल कामनाएं करता हूं। आप सुखी रहे समृद्धि की ओर बढ़े। नंद किशोर शर्मा ने कहा कि हम पूरी आराधना और भक्ति से माता को रिझाते हैं और इसीलिए गरबा उत्सव का कार्यक्रम हमारे युवा साथियों ने रखा है। हमारा सनातन हिंदू धर्म बहुत ही उत्साह और आशा भरी निगाहों से अपने जीवन को जीता है। और ईश्वर के बारे में भी कहा जाता है कि ईश्वर स्वयं आनंद है। जिसको प्राप्त करने के बाद इंसान को और कुछ भी प्राप्त करने की जरूरत नहीं। मोक्ष ईश्वर की भक्ति में है। ईश्वर की भक्ति में रम करके जो आनंद प्राप्त होता है उसी का एक छोटा रूप यह गरबा का उत्सव भी है।गुरुर में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इससे मैं बहुत ही अभिभूत और आनंदित हूं। जिस तरीके से हमारे नौजवान साथियों के मन में यह बात आई । मैं कल्पना कर सकता हूं कि उनकी सोच कितनी उच्च स्तर की रही होगी। आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं और आठ दिन निर्विघ्न कार्यक्रम संपन्न हो। समस्त प्रतिभागियों को ईश्वर, मां जगदंबा भरपूर शक्ति आशीर्वाद दे। पहले दिन ही गरबा में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग दिया। इस दौरान अन्य अतिथियों में यादराम साहू, अजेंद्र साहू, हरिओम श्याम, चौलेश देशमुख, रूपेंद्र देवदास, प्रदीप साहू सहित आयोजक समिति के अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष आशुतोष टंडन, कोषाध्यक्ष जय केला, सचिव रविकांत देशमुख, संरक्षक चंद्रेश झा, मीडिया प्रभारी दिनेश निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे।

नियम के पालन के साथ हो सकते हैं इसमें शामिल

अलग-अलग दिन गरबा नृत्य के लिए वेशभूषा भी तय किए गए हैं। जैसे 4 अक्टूबर को हरा रंग था। 5 अक्टूबर को गुजराती वेशभूषा रही। 6 अक्टूबर को लाल रंग, 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी थीम, 8 अक्टूबर को जुड़वा यानी दो लोग एक ही तरह के कपड़े, 9 अक्टूबर को हिंदू संस्कृति पर आधारित, 10 अक्टूबर को देशभक्ति और 11 अक्टूबर को गुजराती थीम है। इस गरबा में जींस टॉप आल वेस्टर्न ड्रेस की अनुमति नहीं है। केवल भारतीय पारंपरिक ड्रेस की अनुमति दी गई है। लड़कों का ड्रेस कोड कुर्ता पैजामा धोती होगा। इस गरबा महोत्सव में प्रथम स्थान पाने वाले को सोने की दो अंगूठी इनाम स्वरूप दी जाएगी । इस कार्यक्रम में 8 दिनों तक अलग-अलग वेशभूषा में गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग थीम रखा गया है। प्रतिभागियों का बाकायदा जजमेंट भी होगा। गरबा आयोजन से पहले ही निशुल्क प्रशिक्षण कक्षाएं भी लगाई गई थी। जिसमें धमतरी से तीन ट्रेनर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें लगभग 400 बैच दो बैच में गरबा की ट्रेनिंग लिए हैं। वही प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे। जो अलग-अलग स्टेप जैसे दो ताली, तीन ताली, छगड़ी , चौकड़ी आदि की प्रस्तुति देंगे।

गुरुर में आज गरबा नाइट में शामिल होंगे सांसद भोजराज नाग

रविवार को इस आयोजन के मुख्य तिथि सांसद भोजराज नाग होंगे। जो अपने निर्धारित समय पर आयोजन में शामिल होंगे। साथ ही रात्रि विश्राम गुरुर रेस्ट हाउस में करेंगे। साथ में पवन साहू प्रीतम साहू कौशल साहू नंदकिशोर शर्मा ईशा प्रकाश साहू भुवन साहू राजेश दीवान पन्ना साहू मेहत्तर नेताम भी मौजूद रहेंगे।

You cannot copy content of this page