DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोडेला विघालय में पालक शिक्षक का हुआ सम्मेलन

अर्जुन्दा/बालोद। शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला के संयुक्त तत्वाधान में मेगा पीटी एम का आयोजन किया गया। इस मेगा पेटीएम की शुरुआत सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी पालको का तिलक व आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया।
माध्यमिक शाला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी व प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री शोभाराम देवांगन के द्वारा क्रमशः 12 बिंदु एजेंड़ा पर पालकों से परिचर्चा की गई। इस अवसर पर त्रैमासिक परीक्षा परिणाम से सभी पालकों को अवगत कराया गया। सितंबर माह की, शत प्रतिशत उपस्थिति पर प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा स्वयं के व्यय से इनाम वितरण किया गया। एस एम सी उपाध्यक्ष निलेश साहू जी के द्वारा बच्चों को गृहकार्य देने की बात कही गई जिससे बच्चे घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान दें यह भी कहा गया की, बच्चे शिक्षक के द्वारा कहीं गयी बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, सभी पालकों के द्वारा अपने बच्चों की परीक्षा परिणाम को देखा गया और बच्चों के अनुशासन की तारीफ की गयी।
साथ ही नवरात्र के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा गरबा भी किया गया और सर्वसम्मति से गरबा क्विन भी चुना गया
गरबा क्विन प्रियांशी गायकवाड बनी व सभी छात्राओं ने अपने गरबे की प्रस्तुतिकरण दी।
एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती सत्यवती गायकवाड द्वारा पालकों को बच्चों के शिक्षा पर निरंतर ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गयाउसका साथ-साथ सभी पालकों से कह कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में एस एम सी की बैठक में शामिल हो और अपने बच्चों के परिणामों से अवगत हों, शाला विकास में अपना‌ सहयोग प्रदान करें मेगापालक बैठक में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पालक समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मेगा बैठक संपन्न कराया गया।

You cannot copy content of this page