DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशे में धुत्त वाहन चालक पर जज ने लगाया 10000 का जुर्माना, यातायात पेट्रोलिंग टीम ने रास्ते में पकड़ा था

बालोद। 2 अक्टूबर को सुबह खप्परवाडा चौक में माजदा cg 04 m 4428 का चालक नशे की धुत्त होकर दुर्ग की ओर से बालोद आ रहा था। गाड़ी चलाने की तरीका को देखते हुए यातायात पेट्रोलिंग वाहन प्रभारी द्वारा रोक कर ब्रिथ एनेलाइजर से चेक किया गया। उक्त वाहन चालक तरुण साहू निवासी भानपुरी रायपुर नशे में होना पाया गया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय बालोद में मुलाहिजा करवाया गया ।डाक्टर द्वारा भी मशीन लगा कर चेक किया गया। वहां भी नशे में पाया गया। जिसके बाद वाहन चालक को गुरुवार को न्यायालय पेश किया गया। जज द्वारा 10000 का अर्थदंड दिया गया।

You cannot copy content of this page