A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को सामाजिक जनों ने दी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत नेहरू राम निषाद को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सामाजिक लोगों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। नेहरू राम निषाद ग्राम बारना जिला धमतरी के मूल निवासी हैं तथा सन 1980 से आर एस एस से जुड़कर देश एवं समाज की सेवा में लगे हुए हैं। तथा सन 2009 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करना प्रारंभ किये। सन 2011 में शक्ति केंद्र प्रभारी (सात बूथ का प्रभारी) बनाया गया। 2013 में कुरूद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया तथा सन 2015 से 2020 तक भोथली (धमतरी)मंडल ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात नवंबर 2020 से अब तक भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे। उपरोक्तानुसार इनका राजनीति के क्षेत्र में कार्य एवं सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार नें अब इन्हें छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर बहुत बड़ी जवाबदारी बहुत बड़ा पद से उन्हें सम्मानित किया गया है ।जो की पिछड़ा वर्ग समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। श्री नेहरू राम निषाद जी सन 2011 से 2014 तक धमतरी जिले के अध्यक्ष रहे हैं तथा सन 2013 से 2017 तक छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज प्रदेश संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं और सन 2017 से 2019 तक प्रदेश संगठन में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज का नेतृत्व किये हैं। इस प्रकार इनके राजनीतिक क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में काफी अच्छी मजबूत पकड़ रही है।शशीकांत निषाद
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो ने कहा नेहरू राम निषाद को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर पुनः बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

You cannot copy content of this page