भाजपा नेता मनोज दुबे ने श्रद्धेय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मोर बूथ मोर अभियान के अंतर्गत अपने बूथ पर 100 सदस्य बनाने के लक्ष्य को किया पूरा



दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज “मोर बूथ मोर अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र में 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया गया था। इसी कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर भाजपा नेता मनोज दुबे ने घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया वार्ड क्रमांक 3 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मोर बूथ मोर अभियान के तहत अपने बूथ में 100 से ज्यादा सदस्य बनाकर अपने संकल्प को पूरा किया, साथ ही साथ बूथ में 200 से ज्यादा सदस्य बनाकर बूथ के लक्ष्य को भी पूरा किया।


भाजपा नेता मनोज दुबे लगातार घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाकर अतिम पायदान तक जाकर आम जनता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे है। इस सदस्यता अभियान में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, स्वाधीन जैन ,जयदीप गुप्ता महामंत्री ,महेंद्र सिंह, सुरेंद्र बेहरा, मनोज सिंह, महेंद्र नेताम ,आशीष लालवानी ,और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page