DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मामा माधव साहू ने 26वा व भांजा गोविंद साहू ने प्रथम व बहन कुलेश्वरी साहू ने किया प्रथम रक्तदान

छात्र युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा शहर महामंत्री ओबीसी मोर्चा दक्षिण मंडल के माधव साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान किया

राजनांदगांवश्री साहू ने बताया है भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भारत देश मे रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।इसी कड़ी में छात्र युवा मंच परिवार का प्रत्येक पदाधिकारी व सदस्य छात्र युवा मंच का स्थापना वर्ष 12 जुलाई 2012 से आज तक स्वयं के जन्मदिवस व महापुरुषों के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर व पौधारोपण कर जन्मदिवस मनाते हैं। रक्तदान कर जन्मदिवस मनाने की प्रेरणा स्त्रोत हैं छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु ,मार्गदर्शक समीर गजभिये सर व रक्तमित्र फनेन्द्र जैन इन्हीं से प्रेरणा लेकर आज तक मैं 26 बार रक्तदान कर चुका हूँ। मेरा रक्त ग्रुप A पॉजिटिव हैं, इतना ही नहीं रक्तदान करने के साथ – साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किया है। जो इस प्रकार से है 23-09-2019 में अपने जन्मदिवस के अवसर पर निज निवास बसंतपुर राजीवनगर में महिला प्रशिक्षण केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया 32 रक्तवीरो ने किया रक्तदान 23-02-2023 को अपने बच्चे के छट्ठी व नामकरण के अवसर पर भी बसंतपुर स्थित धर्म कीर्ति बौद्ध विहार में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है ।जिसमे 24 रक्तवीरो ने रक्तदान किया रक्तदान करने की परमपरा को बरकरार रखते हुए आज अपने जन्मदिवस 23-09-2024 को रक्तदान किया साथ मे मेरा भांजा श्री गोविंद साहू ने AB+ व कुलेश्वरी साहू ने भी AB+ अपना अमूल्य रक्तदान किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि रक्तदान करने का उद्देश्य है रक्तदान को जनअभियान बनाना है रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां को दूर करना, समाज में रचनात्मक व सकारात्मक सोच व ऊर्जा का विस्तार करना,रक्त की आवश्यकता होने ब्लड डोनर ढूँढने की बजाय स्वयं ब्लड डोनेट करें यह परिवर्तन समाज मे लाना है ,रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति की असमय मृत्यु न हो यह प्रयास छात्र युवा मंच परिवार कर रही हैं। और प्रतिदिन 5 से 8 लोगों की जीवन रक्षा छात्र युवा मंच परिवार कर रही हैं आपसे भी निवेदन हैं कि आप भी अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर ब्लड बैंकों में हो रही रक्त की कमी को दूर करने में हमें सहयोग प्रदान करें ,हजारों लोगों का 1 दिन में जन्मदिवस होता है ।हजारों लोग अपने जन्मदिवस पर रक्तदान करें तो एक ही दिन में हजार यूनिट रक्त उपलब्ध हो जाएगा इसलिए आप भी अपने जन्मदिवस पर कीजिए ,रक्तदान जब दूसरों की खून से बचती है अपनो की जब तब अहसास होता है कि क्या होता हैं रक्तदान ,रक्तदान जीवन दान जय हिंद हर-हर रक्तवीर हर घर रक्तवीर

आज के इस रक्तदान शिविर में रक्तवीर मंच के जिला अध्यक्ष श्री फनेन्द्र जैन , छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक श्री नागेश यदु , प्रदेश प्रमुख श्री चंद्रभान जंघेल ,प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव राम साहू ,प्रदेश महामंत्री श्री राजू साहू, प्रदेश सचिव जितेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहित सर,प्रदेश मंत्री भागवत वर्मा, कुलेश्वरी साहू, गोविन्द साहू, ईशा यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page